शिवपुरी। जिले के दूरस्थ ग्राम गहलोनी में मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU-18) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक जनजातीय महिला की जान बचाकर मिसाल पेश की। लक्ष्मी आदिवासी नामक महिला चक्कर, घबराहट और बेचैनी की शिकायत लेकर MMU टीम के पास पहुंची, जहां जांच में उसकी हालत बेहद गंभीर पाई गई।
प्राथमिक जांच में महिला का ब्लड प्रेशर काफी कम मिला, वहीं रैंडम ब्लड शुगर (RBS) मात्र 30 mg/dl दर्ज किया गया, जो जानलेवा स्थिति को दर्शाता है। हालात की गंभीरता को समझते हुए MMU टीम ने बिना देरी किए तुरंत डेक्सट्रोज़ (D5) चढ़ाया, जिससे महिला की हालत में तेजी से सुधार हुआ। इसके बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। MMU-18 टीम (ब्लॉक सतनवाड़ा) की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई। ग्रामीण अंचलों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की यह सेवा एक बार फिर जीवनरक्षक साबित हुई है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल रहा है।


