शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। एसपी भूटिया ने शुक्रवार को 14 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी कर कई थाना और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए ये तबादले तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है जिनमें निरीक्षक नवीन यादव को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी बदरवास, का. निरीक्षक अनिल भारद्वाज को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी मायापुर, का. उपनिरीक्षक राधेश्याम शिवहरे को करैरा थाने से थाना प्रभारी गोपालपुर, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह सेंगर को थाना देहात से थाना प्रभारी अमोला, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर को हिम्मतपुर चौकी से थाना प्रभारी सिरसौद, का. उपनिरीक्षक रामानंद पचौरी को थनरा चौकी से चौकी प्रभारी हिम्मतपुर, उपनिरीक्षक अनुराधा सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी थनरा, का. उपनिरीक्षक भोलाराम पुरोहित को बम्हारी से थाना प्रभारी सतनवाड़ा, उपनिरीक्षक सुनील सिंह राजपूत को सतनवाड़ा से थाना प्रभारी बम्हारी, उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान को रन्नौद से थाना प्रभारी सुभाषपुरा, उपनिरीक्षक राजीव दुबे को सुभाषपुरा से थाना प्रभारी रन्नौद, उपनिरीक्षक प्रियंका पाराशर को महिला थाने से सुरवाया थाना प्रभारी बनाया है वहीं उपनिरीक्षक अरविन्द छारी को थाना प्रभारी सुरवाया से कोतवाली एवं उपनिरीक्षक छाया राय को पुलिस लाइन से खनियांधाना थाने में पदस्थ किया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के नेतृत्व में हुए इस बड़े फेरबदल को पुलिसिंग में जवाबदेही बढ़ाने, क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


