ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड स्टार्स के सामने चमकी सुखवीर डांस एकेडमी की प्रतिभाएं, मंच पर बिखेरा हुनर

MP DARPAN
0

शिवपुरी। डांस कॉम्पिटिशन ग्रैंड फिनाले में जब बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की हस्तियों की नजरें मंच पर टिकीं, तब सुखवीर डांस एकेडमी के होनहार बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शान बढ़ा दी। जूनियर वर्ग में अनमोल भार्गव ने प्रथम तथा काव्या तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल कर एकेडमी का गौरव बढ़ाया। वहीं शिविक दुबे, आराध्या दीक्षित, प्रकृति शर्मा, विशुति दुबे और अमृता चौबे ने भी अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों और निर्णायकों की खूब वाहवाही बटोरी। डांस कॉम्पिटिशन ग्रैंड फिनाल का आयोजन नीतू फैंसी ज्वेलर्स की संचालक आरती जैन द्वारा नक्षत्र गार्डन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता कपिल सिंह लालवानी रहे, जबकि निर्णायक मंडल में मिस तेलंगाना आयुषी धेंगुला और मॉडल राहुल व्यास शामिल थे। विशेष रूप से शिविक दुबे के डांस ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मॉडल एवं डांसर राहुल व्यास स्वयं मंच पर शिविक के साथ याद आ रहा है तेरा प्यार... गीत पर थिरक उठे, जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

एकेडमी के संचालक सुखवीर कुशवाह एवं प्रशिक्षक आनंद जाटव ने अभिनेता कपिल सिंह लालवानी से मुलाकात कर अभिनय और कला के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर सुखवीर कुशवाह ने कहा कि शिवपुरी प्रतिभाओं की धरती है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और मंच की है। हमारी एकेडमी का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें संभाग, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। हमारी एकेडमी शहर में दो स्थानों पुरानी पतंजलि के ऊपर गुरूद्वारा और हॉलीवुड्स इंटरनेशनल स्कूल सरकूलर रोड ग्वालियर वायपास पर संचालित की जा रही है। वहीं अभिनेता कपिल सिंह लालवानी ने भी सुखवीर डांस एकेडमी के विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि शिवपुरी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढऩे का अवसर प्रदान करते हैं। ग्रैंड फिनाले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुखवीर डांस एकेडमी केवल डांस सिखाने का केंद्र नहीं, बल्कि शिवपुरी की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की मजबूत पाठशाला बन चुकी है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि बॉलीवुड स्टार लालवानी द्वारा विजेता प्रतिभागिओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top