शिवपुरी। बदरवास थाना पुलिस ने खेत से पानी की मोटर एवं कॉपर केबल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संपूर्ण माल बरामद किया है।
बदरवास थाना प्रभारी शिखा तिवारी के अनुसार, फरियादी जगदीश पुत्र राजधर सिंह यादव निवासी बूढ़ाडोंगर ने 30 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम ब्रह्मथाना रेल्वे फाटक के पास स्थित खेत से ट्यूबवेल की फाल्कन कंपनी की पानी की मोटर एवं लगभग 350 फीट बिजली कॉपर केबल चोरी हो गई है। प्रकरण पर अपराध क्रमांक 208/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। गठित टीम ने मुखबिर तंत्र के आधार पर सतेन्द्र पुत्र गंगाराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाड़ी थाना कोलारस एवं देवेन्द्र पुत्र राजाराम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाड़ी थाना कोलारस को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी गया माल फाल्कन कंपनी की मोटर व 350 फीट कॉपर केबल, कुल कीमत लगभग 50,000, विधिवत जप्त किया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिखा तिवारी, उनि., सउनि गोपाल बाबू, सउनि राकेश शिवहरे, प्रआर अनिल सेंगर, प्रआर गोविंद सिंह भदौरिया, आरक्षक संदीप राठौर, आरक्षक अनिल सिकवार, आरक्षक नीरज ओझा, आरक्षक सदन भिलाला, आरक्षक रिंकू माहौर एवं आरक्षक राजकुमार भिलाला की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।


