चांदी की कमर पेटी छीनने के दौरान गिरी महिला, झांसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम
शिवपुरी। खनियांधाना थाना पुलिस ने 1 मई को हुई दर्दनाक झपट्टा मार वारदात का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में लूट के दौरान गिरी महिला की इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों से दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
एसडीओपी प्रशांत शर्मा के अनुसार, 2 मई 2026 को फरियादी महेश कुमार लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी मीना लोधी उम्र 43 वर्षअपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से राजपुर लौट रही थीं, तभी अछौनी-कंजवाह नाले के आगे पिछोर-चंदेरी रोड पर तीन अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर चांदी की कमर पेटी छीन ली। छीना-झपटी के दौरान मीना लोधी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी बाद में झांसी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई। मामले में थाना खनियाधाना पुलिस ने धारा 105, 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की, जिसमें आगे धारा 61(2) बीएनएस भी जोड़ी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना में पांच आरोपी शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय खनियाधाना में पेश किया गया। आरोपियों में अरविंद यादव उम्र 19 वर्ष निवासी मायापुर, शनि योगी उम्र 24 वर्ष, राहुल उर्फ छोटू झां उम्र 23 वर्ष, राजेश पाल उम्र 24 वर्ष और दिनेश पाल उम्र 21 वर्ष शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात को दो मोटरसाइकिलों से अंजाम दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को सर्किल जेल शिवपुरी दाखिल किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक केदार सिंह यादव, सउनि राम सिंह भिलाला, जगदीश बंजारा, हजारीलाल जाटव, कमल किशोर सैथिया, प्र.आर. नरेंद्र सिंह पाल, नीतू सिंह, हीरा सिंह, अनूप कुमार, हेमसिंह गुर्जर, जयवीर गुर्जर, देवेश जाटव, योगेंद्र सिंह, रवि वाथम, उमेश लोधी, अरविंद्र सिंह कौरव, म.आर. हनीराजा चौहान, संदीप, चालक राहुल लोधी सहित थाना मायापुर के उनि अजय पटेल, प्र.आर.सुरेंद्र राये, आर. सर्वेश, रजवीर सिंह, चंद्रभान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


