कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने नशे के सौदागरों पर एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 62.28 ग्राम स्मैक के साथ तीन अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्मैक, मोबाइल और कार सहित कुल करीब 22 लाख रुपये का मसरूका जब्त किया है।

कोतवाली टीआई रोहित दुबे के अनुसार, 4 जून को सूचना मिली कि एक कार क्रमांक एमपी 07 एएच 6719 में तीन व्यक्ति गुना से ग्वालियर की ओर स्मैक लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कठमई तिराहा फोरलेन के पास पुराने केसीसी प्लांट के समीप घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी में चालक आर्यन उर्फ हनी उम्र 25 वर्ष निवासी गुना के कब्जे से 11.14 ग्राम स्मैक व मोबाइल, नाजिर खान उम्र 19 वर्ष से 18.32 ग्राम स्मैक तथा नीतेश योगी उम्र 22 वर्ष से 32.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल 62.28 ग्राम स्मैक की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई। साथ ही कार सहित कुल 22 लाख रुपये का मसरूका जप्त किया गया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रोहित दुबे, उनि सुमित शर्मा, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, महेन्द्र कुशवाह सहित प्र.आर. गजेन्द्र सिंह, अवतार सिंह, जितेन्द्र रायपुरिया, विनय कुमार, मोहन चौहान, महेन्द्र तोमर, राहुल कुमार, देवेन्द्र रावत, दिलशाद खान, राजवीर सिंह, देशराज गुर्जर, सुमित सेंगर, जितेन्द्र रावत एवं अजीत राजावत की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top