3 लाख के जेवरात चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया

MP DARPAN
0

शिवपुरी। खनियाधाना थाना पुलिस ने महज कुछ दिनों में 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्यायालय शिवपुरी भेजा गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसडीओपी प्रशांत शर्मा के अनुसार, ग्राम मुहारीकला निवासी अरविन्द्र पुत्र श्रीराम लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23-24 मई की रात अज्ञात चोर उसके कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही यशपाल लोधी से पूछताछ की गई। उसने अपने साथी सोनसिंह उर्फ सुल्ली लोधी और एक बाल अपचारी के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने चोरी गया पूरा मशरूका बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनसिंह उर्फ सुल्ली पुत्र देवसिंह लोधी उम्र 29 वर्ष एवं यशपाल पुत्र नाथूराम लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी मुहारीकला शामिल हैं। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक केदार सिंह यादव, एसआई रामसिंह भिलाला, एसआई हजारीलाल जाटव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह पाल, नीतू सिंह, हीरा सिंह तथा आरक्षक अनूप कुमार, हेमसिंह गुर्जर, जयवीर गुर्जर, योगेन्द्र सिंह, रवि वाथम, उमेश लोधी, दीपक किरार, अरविन्द्र सिंह कौरव एवं महिला आरक्षक हनीराजा चौहान की उल्लेखनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top