शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछोर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अल्टो कार से 63 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 2.28 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 जून को थाना प्रभारी पिछोर नीतू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भरतपुर तिराहा, रन्नौद-पिछोर रोड पर घेराबंदी कर सफेद रंग की अल्टो कार क्रमांक एमपी 33 सी 7684 को रोका। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट पर 5 पेटी और डिक्की में 2 पेटी देशी प्लेन शराब मिली। कुल 7 पेटियों में 350 क्वार्टर शराब, जिसकी मात्रा 63 लीटर और कीमत लगभग 28 हजार रुपये थी। वाहन की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने चालक शिवराज पुत्र हुकुम सिंह गौर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम भंगवा थाना पिछोर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 283/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उपनिरीक्षक रामकिशोर जोशी, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद सगर, आरक्षक धर्मेन्द्र लोधी, प्रदीप नरवरिया, बचान सिंह तोमर, कमल गुर्जर तथा एनआरएस अजीत की विशेष भूमिका रही।


