हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पुरानी रंजिश के चलते कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीहोर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था।

जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 को ग्राम सीहोर निवासी जीतेन्द्र पुत्र औतार सिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रशांत गुर्जर एवं उसके साथियों ने उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज की तथा कट्टे से हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना सीहोर पुलिस ने अपराध क्रमांक 65/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जूली तोमर एवं उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए सहयोगी आरोपी आनंद लोधी पुत्र हरनाम लोधी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मछावली, हाल यादव कॉलोनी करैरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय करैरा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि जूली तोमर, सउनि नारायण बंजारा, प्रधान आरक्षक बेताल सिंह गुर्जर, आरक्षक देवेन्द्र परिहार, हुकम सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, अवदेश रावत, साहिल खान, भारत बघेल, अजय शाक्य, सतेन्द्र रावत, विनोद कुमार तथा थाना अमोला के आरक्षक संजीव श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top