विधि-विधान से पूजा कर दो टैंकरों को किया रवाना
शिवपुरी। बैराड़ नगर में गहराते पेयजल संकट के बीच पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप मुदगल ने जनहित में नि:शुल्क जल टैंकर सेवा की शुरुआत की है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे मुख्य बाजार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दो टैंकरों को रवाना किया गया।
दिलीप मुदगल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जहां भी अत्यधिक आवश्यकता होगी, वहां नि:शुल्क टैंकर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रारंभिक चरण में नगर में दो टैंकरों की व्यवस्था की गई है, जो उन मोहल्लों और बस्तियों तक पानी पहुंचाएंगे जहां पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज ब्यास, नगर परिषद अध्यक्ष मालती-लक्ष्मण सिंह रावत, उपाध्यक्ष सेवा तुलाराम यादव, महामंत्री पवन गुप्ता, बाइसराम चिडार, पवन सोनी, सतीश योगी, मताचरन शर्मा, पार्षद सोनू राठौर, राजकुमार शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


