शिवपुरी। 5 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। प्रस्तावित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के शिलान्यास समारोह से पहले पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने हवाई पट्टी, हेलीपैड, पोलो ग्राउंड सभा स्थल तथा वीआईपी मार्ग का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर हेलीपैड सुरक्षा, रूट प्लान, बैरिकेडिंग, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और वीआईपी मूवमेंट सहित प्रत्येक बिंदु पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर पूरे मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि समारोह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
मुख्यमंत्री दौरे की सुरक्षा तैयारियां तेज, एसपी ने हेलीपैड से सभा स्थल तक किया निरीक्षण
8:16 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


