शिवपुरी बनेगा तैराकी का नया केंद्र, जिला खेल परिसर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का 50 मीटर स्वीमिंग पूल

MP DARPAN
0

शिवपुरी। खेल नगरी के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे शिवपुरी को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की नई खेल सुविधा मिलने जा रही है। श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में 50 मीटर लंबा, 10 लेन वाला अत्याधुनिक स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित होने वाला यह पूल जिले में तैराकी और वाटर स्पोर्ट्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने बताया कि परियोजना को प्राथमिकता देते हुए संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण ने डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की देखरेख में कराया जाएगा और प्रस्तावित स्थल का सर्वेक्षण भी पूरा हो चुका है। वर्तमान में जिला खेल परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, शूटिंग रेंज, बैडमिंटन कोर्ट, हॉकी टर्फ और क्रिकेट स्टेडियम जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रस्तावित स्वीमिंग पूल इन सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि साबित होगा। भविष्य में इसे ऑल वेदर सुविधा के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे वर्षभर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताएं और खेल गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top