करैरा पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब्त शराब की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई के नेतृत्व में की गई।

करैरा टीआई विनोद छावई के अनुसार 12 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंद सागर रोड की ओर एक व्यक्ति दो बड़ी कैनों में कच्ची शराब लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राजू जाटव पुत्र नाथूराम जाटव, उम्र 26 वर्ष, निवासी हरदौल मंदिर के पास, करैरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो प्लास्टिक की कैन बरामद हुईं, जिनमें करीब 30-30 लीटर, कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब भरी थी। पुलिस ने शराब विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अपराध क्रमांक 634/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विनोद छावई, उपनिरीक्षक तेजसिंह गौड़, आरक्षक हरेंद्र गुर्जर, राधेश्याम एवं  सुरेंद्र रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top