बैराड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

MP DARPAN
0

पुलिस को देखकर आरोपी शराब छोड़कर भागे, ड्रम-परात सहित 34 हजार रूपए का सामान जब्त

शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैराड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेड़ियापुरा टोरिया में नदी किनारे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दो आरोपी पुलिस को देखकर शराब से भरी कट्टियां छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दो लोहे के ड्रम और एल्युमीनियम की परात भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में 12 सितंबर की शाम बैराड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रन्नो पुत्र सावधान बेड़िया और रोमित पुत्र विजय कुमार बेड़िया, निवासी बेड़ियापुरा टोरिया, घर के पीछे नदी किनारे कच्ची शराब बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी भाग गए। मौके से मिली दो सफेद प्लास्टिक कट्टियों में 30-30 लीटर शराब मिली। लहान से भरे दोनों ड्रमों को मौके पर नष्ट कराया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 361/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सउनि हरिओम पाण्डेय, केदार सिंह, प्रआर इकबाल अहमद, गिर्राज मीणा, हरिओम जाटव, आरक्षक राजेन्द्र प्रसाद, संदीप राठौर, रविन्द्र धाकड़, धर्मपाल धाकड़, धर्मेन्द्र रावत, ज्ञान सिंह रावत, अतर सिंह रावत, देवेन्द्र राठौर, शोभाराम मीणा, निशा गौड़, मनीष परिहार, अजय नीखरा एवं सावित्री बाई की भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top