40 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश
शिवपुरी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कोलारस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सरजापुर में गांजे की खेती का खुलासा किया है। कोलारस थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके बाड़े से गांजे के 9 हरे पौधे जब्त किए हैं। जब्त पौधों का कुल वजन 40 किलो 250 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है।
कोलारस टीआई पुनीत वाजपेयी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरजापुर में एक घर के पास गांजे के बड़े-बड़े पौधे लगे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुआलाल यादव पुत्र स्व. रत्ना यादव निवासी ग्राम सरजापुर, थाना कोलारस के बाड़े की तलाशी ली। यहां गांजे के हरे पौधे मिले, जिन्हें विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 351/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत वाजपेयी, उनि बबलेश कुमार, सावित्री लकड़ा, सउनि अमृतलाल भिलाला, गुनेश्वर पैंकरा, प्रआर नरेश यादव, रघुवीर सिंह, रामवरन सिंह, आरक्षक दीपक जाट, आनंद भार्गव तथा आरक्षक चालक रणवीर सिंह यादव की विशेष भूमिका रही।


