सुंदर मूर्ति, झांकी, पांडाल, बैंड और डांस में विजेताओं ने मारी बाजी, जूनियर-सीनियर डांस में भी प्रतिभाओं का सम्मान
शिवपुरी। श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव 2026 की विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। सुंदर मूर्ति, चल-अचल झांकी, सुंदर पांडाल, बैंड और ग्रुप डांस सहित जूनियर-सिनियर डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
सुंदर मूर्ति में सर्व समाज महल सराय प्रथम, शीतला माता मंदिर समिति एवं राधारमण मंदिर समिति संयुक्त रूप से द्वितीय तथा पिन्नू महाराज सेवा समिति, खोड़ापति उत्सव समिति एवं ग्वालियर बाइपास का राजा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। फिजिकल का सम्राट, श्री सिद्धि विनायक मित्र मंडल, छोटा लुहारपुरा के सरकार, काली माता उत्सव समिति एवं सईंपुरा के सम्राट को विशेष पुरस्कार मिला। चल झांकी में भैरों बाबा मंदिर समिति प्रथम, इच्छापूर्ण शिव मंदिर समिति द्वितीय और राधारमण मंदिर समिति तृतीय रही। सर्व समाज महल सराय, पिन्नू महाराज उत्सव समिति एवं कलारबागा का राजा विशेष पुरस्कार के लिए चुने गए। अचल झांकी में गजकर्णक समिति प्रथम, नव युवक एकता समिति एवं बाल गणेश उत्सव समिति संयुक्त द्वितीय तथा ठाकुर बाबा बाल समिति एवं पिन्नू महाराज सेवा समिति संयुक्त तृतीय रहीं। ठाकुर बाबा बाल उत्सव समिति, बलारी माता समिति एवं टीम ईगल समिति को विशेष पुरस्कार दिया गया। सुंदर पांडाल में फिजिकल का सम्राट प्रथम, सर्व समाज महल सराय एवं शीतला माता मंदिर समिति संयुक्त द्वितीय और छोटा लुहारपुरा के सरकार एवं भैरों बाबा उत्सव समिति संयुक्त तृतीय रहे। कलार बाग का राजा, आजाद जन जागृति मंच एवं काली माता उत्सव समिति को विशेष पुरस्कार मिला। बैंड में जिया बैंड संगम ढोल प्रथम, अग्रवाल बैंड आशा साउंड द्वितीय और श्री जी बैंड एंड डीजे तृतीय रहे। शाही ढोल भांगड़ा, अर्जुन ढोल ताशा एवं मस्ताना ढोल ताशा को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। ग्रुप डांस में डांस अनलिमिटेड ग्रुप (सीनियर) प्रथम, सुखवीर डांस ग्रुप द्वितीय और शिवशक्ति ग्रुप तृतीय रहा। एमडीसी डांस ग्रुप, रिशिका एंड वाना ग्रुप एवं डांस अनलिमिटेड ग्रुप (जूनियर) को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
जूनियर-सीनियर डांस में भी प्रतिभाओं का जलवा
सीनियर वर्ग में अनमोल भार्गव एवं समृद्धि शर्मा संयुक्त प्रथम, कशिश मिश्रा एवं स्पर्श कुलश्रेष्ठ संयुक्त द्वितीय तथा खुशबू नामदेव एवं जानवी जैन संयुक्त तृतीय रहे। नैन्सी राठौर, ध्रुवी नामदेव एवं गरिमा शाक्य को भी सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में प्रकृति शर्मा एवं मोक्षी जैन संयुक्त प्रथम, अभ्यप्रदा सक्सैना एवं श्वेता सिंघल संयुक्त द्वितीय तथा अलव्य गोस्वामी एवं अंशिका शर्मा संयुक्त तृतीय रहे। आराध्या गुप्ता, शिवानी धाकड़, नित्या शिवहरे, मानसी शर्मा एवं मनल बाथम को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। दुर्गा वाहिनी शिवपुरी, मदर टेरेसा स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल एवं सेंट जोन्स पब्लिक स्कूल का विशेष सम्मान किया जाएगा। खानपान एवं जलपान समितियों के साथ पत्रकारों और मीडिया का भी सम्मान होगा। समिति ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरीय प्रशासन एवं विद्युत विभाग का आभार जताया। आयोजन में अध्यक्ष तेजमल सांखला, महासचिव महेंद्र रावत, संरक्षक एडवोकेट विजय तिवारी, सचिव सौरभ सांखला, सह स्वागत अध्यक्ष इंजी. पवन जैन, समारोह संयोजक प्रकाश सोनी, कोषाध्यक्ष कालूराम शिवहरे, प्रचार सचिव ब्रज दुबे, वरुण भार्गव एवं मीडिया प्रभारी राजू यादव ग्वाल सहित समिति पदाधिकारियों व सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


