शिवपुरी। भारत विकास परिषद की मणिकर्णिका शाखा शिवपुरी द्वारा हिंदी एवं संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अशासकीय विद्यालय हैप्पी डेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के संगीत शिक्षक आत्मानन्द शर्मा, प्रियंका मिश्रा एवं आशीष जैन के मार्गदर्शन में जिया धाकड़, श्रेयांशी भार्गव, आस्था धाकड़, रवन्या शर्मा, यशवी तिवारी, रूपल शाक्य, श्रष्टि धाकड़ एवं प्रियांश यादव ने समूह गायन में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों की सुमधुर प्रस्तुति और शानदार सामूहिक तालमेल ने निर्णायकों को प्रभावित किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।
समूह गायन प्रतियोगिता में हैप्पी डेज स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान
6:02 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


