दिनारा पुलिस ने छह साल से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। दिनारा पुलिस ने माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 140/20 में करीब छह साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी कमलेश पुत्र मलखान परिहार, निवासी ग्राम चौसीजा, थाना दिनारा, जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय करैरा में पेश किया, जहां से जेल वारंट बनने पर उसे उप जेल करैरा भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा बिनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार वारंटी को दबोचा। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक घनश्याम सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र यादव एवं सैनिक राजेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top