सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर पिछोर परियोजना अधिकारी कार्यालय अटैच

MP DARPAN
0

कलेक्टर अर्पित वर्मा की कार्रवाई, खनियाधाना की प्रियंका बुनकर को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

शिवपुरी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लगातार लापरवाही बरतना पिछोर के परियोजना अधिकारी अरविन्द तिवारी को भारी पड़ गया। शिकायतों के समय-सीमा में निराकरण नहीं होने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में कार्य करने के लिए अटैच कर दिया है।

प्रशासनिक कार्रवाई के साथ ही महिला एवं बाल विकास परियोजना खनियाधाना की परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर को पिछोर परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। बताया गया है कि कलेक्टर वर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। इसके बावजूद पिछोर परियोजना में शिकायतें लंबित रहने और समय-सीमा में समाधान नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर वर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों का समाधान और शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top