दून पब्लिक स्कूल में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत पाम आर्ट, स्टोन आर्ट, पोस्टर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
शिवपुरी। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत माधव टाइगर रिजर्व की मध्य रेंज द्वारा दून पब्लिक स्कूल में विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेंज ऑफिसर शुभ जैन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के साथ समावेशी विकास का संदेश दिया।
पाम आर्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हथेलियों पर वन्यजीवों की आकर्षक आकृतियां उकेरीं। इसमें कृतिक रजक और उम्मेहआनी ने पुरस्कार हासिल किए। पर्यावरण संरक्षण या विकास विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में सिमरन कौर, यशिका लोधी, अरण्या रघुवंशी और पलक पराशर की टीम प्रथम रही। स्टोन आर्ट में उम्मेहआनी प्रथम और प्रणय कुमार द्वितीय रहे। पोस्टर मेकिंग में पलक लोधी प्रथम, यशिका चौधरी द्वितीय, यशस्वी भारद्वाज तृतीय तथा नैन्सी बघेल को सांत्वना पुरस्कार मिला। समापन पर रेंज ऑफिसर शुभ जैन ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर डायरेक्टर डॉ. खुशी खान ने अतिथियों का पुस्तकों से स्वागत किया। आयोजन का संयोजन वर्षा खरे ने किया, जबकि आभार डायरेक्टर शाहिद खान ने व्यक्त किया।


