प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन, पांचों विधानसभाओं से पहुंचे कार्यकर्ता व आमजन
शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा ने बुधवार को शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले की पांचों विधानसभाओं से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, हितग्राही, विशिष्टजन और आमजन शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन से हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शिवपुरी में विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारित किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर जोर देते हुए राष्ट्र प्रथम के संकल्प को दोहराया। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से कठिन लक्ष्यों को हासिल करने की बात कही। संबोधन के बाद मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। इसके बाद राष्ट्रगीत का सामूहिक गान हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने अतिथियों के साथ सेवा संकल्प ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद पांचों विधानसभाओं के विधायक, प्रभारी और कार्यकर्ता सेवा संकल्प ज्योति लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए रवाना हुए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित, विधायक देवेंद्र जैन, महेंद्र यादव, रमेश खटीक, प्रीतम लोधी, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, भैया साहब लोधी, प्रभारी केशव सिंह तोमर, सह प्रभारी मुन्नालाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, जिला महामंत्री लवलेश जैन, केपी परमार, योगेंद्र रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा, पूनम राजोरिया, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा, हेमंत ओझा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लवगीकर, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, कार्यालय प्रभारी विक्की मंगल, जनपद अध्यक्ष करैरा पुष्पेंद्र जाटव, जिला मंत्री दीपा बंसल, लक्ष्मी जाटव और सीमा शिवहरे सहित मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन गिरीश मिश्रा ने किया, जबकि आभार जिला महामंत्री लवलेश जैन ने माना।


