बैराड़ की तर्ज पर शिवपुरी में हुई युवक की निर्मम हत्या, क्या दोनों हत्याओं में है कोई संबंध

MP DARPAN
0
शिवपुरी। बैराड़ में 6 नबंवर की रात्रि को जिस तरह एक युवक कल्याण शाक्य की निर्ममतापूर्वक हत्या की गई थी और उसका गुप्तांग काटकर अलग फैंक दिया गया था। ठीक उसी तर्ज पर शिवपुरी में 24 घंटे के अंदर हत्या की एक ऐसी ही सनसनीखेज बारदात हुई है। बैराड़ में हत्यारों ने मृतक कल्याण शाक्य का सिर कुचल दिया गया था, पेट फाड़ दिया था और गुप्तांग काटकर अलग फैंक दिया था। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर कू्ररता पूर्वक बार किए गए थे। ठीक उसी तरह शिवपुरी के मानस भवन में आज जिस युवक मुकेश पुत्र चरनदास जाटव की लाश मिली है उसे भी उसी तरह बेरहमीपूर्वक मारा गया है। उसका चेहरा पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया। जिससे उसकी पहचान न  हो पाए और उसका गुप्तांग भी काट दिया गया है। खासबात यह है कि दोनों घटनाओं में मृतकों की सामाजिक स्थिति भी लगभग एक समान है। बैराड़ में हत्या का शिकार हुआ कल्याण शाक्य पैशे से पल्लेदार है और ठेला चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं शिवपुरी में मारा गया मुकेश जाटव भी बेहद गरीब है और मजदूरी कर अपना पेट पालता है। बैराड़ की घटना में हत्या स्थल के पास एक महिला की चप्पलें मिली हैं, वहीं शिवपुरी की घटना में मृतक मुकेश जाटव के पेंट की जैब में एक महिला का फोटो मिला है। जिससे अनुमान है कि दोनों हत्याएं अवैध संबंधों के कारण की गई हैं। खास बात यह भी है कि दोनों मृतक लगभग एक ही आयू वर्ग के हैं। अब सवाल यह है कि क्या हत्या की दोनों घटनाओं मेें कोई संबंध है? इसका ठीक-ठीक जबाव तो पुलिस की जांच के बाद ही मिल सकता है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम गांधी पार्क स्थित मानस भवन के किचिन में लाश देखी गई। गांधी पार्क में जब बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे तो गेंद मानस भवन के पिछवाड़े स्थित किचिन में चली गई। उसे लेने के लिए जब एक बच्चा आया तो उसने वहां लाश देखी। जिससे वह भयभीत हो गया और फिर बच्चों ने पुलिस को सूचना दी। मानस भवन के किचिन में किवाड़ जोड़े नहीं है और वह पूरी तरह से खुला हुआ है। मानस भवन में हालांकि सफाई कर्मचारी भी हैं लेकिन वह वहां सफाई करने नहीं गए। ऐसा अनुमान है कि हत्या की बारदात 7 और 8 नबंवर की रात्रि को अंजाम दी गई। मृतक के चेहरे पर पत्थरों से बुरी तरह बार किए गए थे।  जिससे उसकी पहचान होना मुश्किल था। उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया था। हत्या के लिए हत्यारे ने पत्थर और शायद ब्लेड का इस्तेमाल किया था। मृतक के हाथ पर उसका नाम मुकेश जाटव लिखा हुआ था। जिससे पुलिस को उसकी पहचान मुकेश  जाटव के रूप में हुई। बाद में मृतक को पहचान लिया गया। 
पत्नी ने की मृतक की पहचान 
बताया जाता है कि मृतक मुकेश जाटव पहले पीएसक्यू लाईन में रहता था। बाद में वह कमलागंज शिवपुरी में रहने लगा। मुकेश मकान बनाने का काम करता था और उसकी जेब से फीता भी बरामद हुआ है। मुकेश कल से अपने घर से लापता था। उसकी पत्नी ने इसकी सूचना फिजिकल थाने में भी की थी। इसके बाद मृतक की शिनाख्त का रास्ता साफ हुआ। उसकी पत्नी ने उसकी पहचान की। मृतक मुकेश जाटव का एक बच्चा भी है। पुलिस अब उसकी पत्नी से पूछताछ करने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मृतक की हत्या का कारण क्या है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top