बाल विवाह को रोकने के लिए निर्देश जारी, बसंत पंचमी पर होने वाले हर विवाह पर रहेगी नजर

MP DARPAN
0
- आमजन से अपील बाल विवाह की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें
शिवपुरी। बसंत पंचमी पर होने वाले विवाह आयोजनों में कोई बाल विवाह आयोजित न हो इसको लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने सभी परियोजना अधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं शौर्यादल सदस्यों के माध्यम से हर विवाह आयोजन पर नजर रखने के निर्देश दिये है। पर्यवेक्षकों को कार्यकर्ताओं से हर आयोजन की जानकारी लेने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
बाल विवाह की आशंका होने पर ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्य सम्बंधित बालक-बालिका के उम्र के दस्तावेजों की जांच करेंगे तथा उम्र कम होने पर बाल विवाह अपराध की गंभीरता से उन्हें परिचित कराएंगे। सभी सेवा प्रदाताओं को बाल विवाह वाले आयोजनों में सेवाएं न देने हेतु प्रेरित करें। उल्लेखनीय है बाल विवाह में सेवाएं देने एवं सहयोग करने वालों के लिये भी सजा एवं जुर्माने का प्रावधान किया गया है। प्रशासन की ओर से बाल विवाह की जानकारी होने पर पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देकर जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाने की अपील आमलोगों से की गई है। चाइल्ड लाइन नंबर 1098 एवं पुलिस को 100 नंबर पर जानकारी दी जा सकती है। इसके अलावा विभाग ने सभी परियोजना अधिकारियों के नंबर जारी कर संबंधित अधिकारियों की सूचित करने की अपील की है।
परियोजना अधिकारियों को सूचित करें
शिवपुरी शहर     - पवन तिवारी   9425121695
शिवपुरी ग्रामीण - मंजुलता दुबे   9340159765
बदरवास           - फ्रांसिस्का कुजूर 8103120080
करैरा-नरवर - रविरमन पराशर 9770675182
खनियांधाना - अमित यादव   7909634550
कोलारस           - पूजा स्वर्णकार   9584714265
पिछोर - अरविंद तिवारी 6265174265
पोहरी - नीरज सिंह गुर्जर 8770798485 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top