शिवपुरी। विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आज कोलारस मेें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की पुत्री के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए होटल फूलराज पहुंची। जहां उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवंशी की बेटी मोनिका को आार्शीवाद प्रदान किया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने पुत्री के विवाह पर रघुवंशी परिवार के सदस्यों को भी शुभकामनांए दी तथा आत्मीय भेंट की। यशोधरा राजे अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के क्रम में कोलारस पहुंची। जहां भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जगह-जगह पर बैनर ढोल और आतिशबाजी चलाकर स्वागत किया गया।


