रेडक्रॉस को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब मिलने पर दी बधाई

MP DARPAN
0
शिवपुरी। संपूर्ण विश्व में आपातकालीन विपदाओ में मानव की सेवा करने वाली और समाज कल्याण की दिशा में सार्थक प्रयासों के जरिए कमजोर गरीबों के लिए सहायता प्रदान करने में अग्रणी भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी प्रदेश स्तर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का विशिष्ट खिताब मिलने पर जिला इकाई के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।
सोसायटी सदस्य अरविंद कुमार जैन ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में राज्य शाखा द्वारा 24 घंटे रक्तदान शिविर को लेकर रेडक्रॉस ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। रेडक्रॉस के कर्मचारियों एवं भोपाल शहर के शैक्षणिक संस्थानों सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान कर रेडक्रॉस को यह खिताब दिलाने में अपनी अभूतपूर्व भूमिका निभाई और विश्व रिकॉर्ड बनाया इसके लिए सोसाइटी की राज्य शाखा के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है। बधाई देने वालों में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य अरविंद कुमार जैन, यशवंत जैन, पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर गोविंद सिंह, डॉ. कपिल  मौर्य, डॉ. साकेत सक्सेना आदि हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top