बैराड़। जिले के बैराड़ नगर में गरीब एवं मजदूरों को ध्यान में रखते हुए जहां एक और समूचे भारत देश में कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी के चलते देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा 21 दिनों का लॉक डाउन किया गया है जिसमें सभी व्यक्तियों को घर पर ही रहना है एवं इस कोरोना वायरस से बचना है ऐसे में प्रतिदिन मजदूरी एवं काम कर कर रोजी रोटी कमाने वालों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है जिसको देखते हुए वैराड़ नगर की समाजसेवी संस्था द्वारा तहसीलदार बैराड़ रामनिवास धाकड़ के नेतृत्व में समाज सेवी संस्था द्वारा गरीब एवं मजदूरों के लिए राशन वितरण किया जा रहा है एवं लोगों को कोरोना संक्रमण की महामारी से बचने के उपाय एवं अपने अपने घरों पर ही रहने को कहा गया।
संस्था के कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता प्रिन्स द्वारा जानकारी में संवाददाता अरबिन्द बंसल को बताया कि इस कोरोना वायरस महामारी संक्रमण के कारण बैराड़ नगर में भी कर्फ्यू लगा हुआ है जिसके कारण जो गरीब एवं मजदूर लोग हैं वह इस समय लॉक डाउन होने के कारण काम पर नहीं जा पा रहे हैं ऐसे गरीब मजदूरों के लिए हमारी संस्था द्वारा उनके घर चिन्हित कर उनके लिए राशन पहुंचाया जा रहा है जिसमें 10 किलो आटा एक तेल बोतल आधा किलो दाल धनिया मिर्ची मसाला का पैकेट वितरण किया जा रहा है और आगे भी यह वितरण चालू रहेगा जब तक की बाजार पूर्ण रूप से नहीं खोलेंगे संस्था द्वारा करीब 280 से अधिक घरो तक राशन वितरण कर दिया गया संस्था के सदस्य बलीराम गुप्ता पवन गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता अजय शंकर त्रिपाठी डॉक्टर तुलाराम यादव देवेंद्र गुप्ता ओमी गुप्ता मनीष गुप्ता रामू धीरज व्यास विनोद गुप्ता बल्लू गुप्ता पत्रकार अरविंद कुमार बंसल सुनील शर्मा पत्रकार माखन धाकड़ पत्रकार आदि तहसीलदार साहब रामनिवास धाकड़ जी द्वारा संस्था के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की एवं राशन वितरण में किसी भी सदस्य को आने जाने में कोई परेशानी ना आए उसके लिए पुलिस प्रशासन भी सहयोग दे रही है।


