गुड्डू बाल्मीक बने मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव

MP DARPAN
0
नरवर (गणेश प्रसाद चीता)। आज मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार एवं पूर्व मंत्री एवं लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश उपाध्यक्ष एव संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने वाल्मीक समाज एवं सफाई मजदूरों के सक्रीय एवं संघर्षशील नेता पूर्व गोहद विधानसभा प्रत्याशी राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गुड्डू बाल्मीक को मप्र कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। अपने मनोनयन पर श्री वाल्मीकि ने कमलनाथ और डॉ. गोविंद सिंह तथा शीर्ष  नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि मप्र कांग्रेस कमेटी के शीर्ष  नेतृत्व  ने उन पर जो विश्वास किया है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। गुड्डू वाल्मीक के मनोनयन पर भिंड-दतिया लोकसभा पूर्व प्रत्याशी देवाशीष जरासिया जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, पूर्व मंत्री चौ. राकेश  सिंह,  पूर्व विधायक हेमंत कटारे, कांग्रेस कमेटी के लहार ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, रणवीर सिंह भदौरिया, खिजर मोहम्मद कुरैशी, भानुप्रताप सिंह तोमर, रामहर्ष सिंह कुशवाह, नागरिक बैंक अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह सेंगर, रामहरि शर्मा एडवोकेट, डॉ. राधेश्याम शर्मा, वरिष्ठ नेता शंकर जैन,  प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, युवा जिलाध्यक्ष आशीर्वाद शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष गुर्जर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा, नरेंद्र चौधरी एडवोकेट, मानसिंह कुशवाह लल्लू आदि  ने बधाई दी एवं सम्पूर्ण वाल्मीकि समाज ने खुशी की लहर है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top