नरवर (गणेश प्रसाद चीता)। मध्यप्रदेश सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सुपुत्र युवा भाजपा नेता सुकर्ण मिश्रा के नरवर-मगरौनी आगमन पर सर्वप्रथम मगरौनी में पूर्व विधायक रमेश खटीक कुटिया एवं ब्रजेश बोहरे के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद नरवर आगमन पर महादेव चौक पेट्रोल पंप के पास चौरासिया मैरेज गार्डन पर ब्राह्मण परशुराम सेना एवं हिन्दु महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा तथा राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष कमलकिशोर शर्मा के नेतृत्व में आतिशबाजी, तिलक लगाकर, माल्यर्पण कर तथा शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट कर गर्मजोशी के साथ किया गया। इस अवसर पर संजय शर्मा भिंडबाले, प्रभाकर शर्मा, महेश पांडेय, अविनाश भार्गव, नरोत्तम शर्मा, अनिल भार्गव, राजीव मिश्रा, लाला शिवहरे, नीरज बाथम, संतोष चौरासिया, मनीष भार्गव, संजीव शर्मा ईटमा वाले, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

