शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण योजनांतर्गत हॉकी खेल को बढ़ावा दिये जाने हेतु जिले में हॉकी फीडर सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें हॉकी खेल में रूचि रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु दिनांक 1 जनवरी 2021 को 8 से 14 वर्ष के मध्य हो (01 जनवरी 2021 की स्थिति में) चयन ट्रायल में भाग ले सकते है।
उक्त चयन ट्रायल श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर जाधव सागर के पास शिवपुरी (खेल परिसर) के नवीन हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर 23 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे एवं 24 नवम्बर को प्रात: 9 बजे से आयोजित की जायेगी है। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाडिय़ों का पंजीयन फार्म जमा होने के उपरांत ही चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। आयु प्रमाणिकरण हेतु जन्म प्रमाण पत्र एवं अंक सूची की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ में 03 नवीन पासपोर्ट साइज के फोटो तथा निवास स्थान प्रमाण हेतु आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य है, जिससे खिलाडिय़ों का तत्समय पंजीयन कराया जा सके। संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एमके धौलपुरी ने हॉकी खेल में रूची रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ी से अपिल की है कि हॉकी फीडर सेंटर चयन ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में बालक/बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 8 से 14 वर्ष के मध्य है वे भाग ले सकते है। चयन ट्रायल के दौरान खिलाडिय़ों का फिजिकल टेस्ट एवं यो-यो टेस्ट लिया जायेगा। चयन ट्रायल हेतु संचालनालय स्तर से चयन समिति का गठन किया गया है।


