नरवर (गणेश प्रसाद चीता)। भाजपा मंडल नरवर द्वारा केबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल नरवर ने कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगाया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया तथा लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया गया। वहीं गरीबों को मास्क एवं फलों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, कमलेश रावत भाजपा मण्डल महामंत्री नरवर धर्मेंद्र शर्मा, जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक, राजू सोनी, कैलाश कुशवाह, प्रेमनारायण कुशवाहा, संजय शर्मा, जगदीश शर्मा, दशरथ सिंह गुर्जर, अजय भार्गव, लाला शिवहरे, संजू शिवहरे, महावीर खटीक, भगवान सिंह रजक, कुन्ज बिहारी राठौर, राघवेंद्र गुर्जर, जगन्नाथ गुर्जर, बहिन आशु रावत, गौरव जैन, तुलसी कुशवाह, लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


