नेहरू युवा केन्द्र द्वारा मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
ग्राम जुझाई में नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी के तत्वाधान में साहस युवक मंडल नरवर के संयोजन में विश्व जनसंख्या दिवस  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का  शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर  माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि कु.भावना लखेरा (ग्रामीण युवा विकासखंड समन्वयक खेल युवा कल्याण विभाग) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता रामवीर कुशवाह (हेड मास्टर शा. मा.बि. जुझाई) के द्वारा की गई। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजकुमार बंशकार रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भावना जी द्वारा बताया गया कि बढ़ती हुई जनसंख्या को किस प्रकार नियंत्रित किया जा सकता है एवं कहा की बढ़ती हुई जनसंख्या देश में फैली बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार है तथा कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे। रामवीर जी ने कहा की यदि इस जनसंख्या को  नियन्त्रित् नहीं गया तो युवाओं का विकास खतरे में आ जाएगा। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन मयंक लक्षकार के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन दीपक कुशवाह  द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में देवेंद्र कुशवाहा, प्रभान गुर्जर रवि गुर्जर अरुण प्रजापति, रोशन प्रजापति, नारायणी कुशवाह, रमा बघेल, दिव्प्रियंका बघेल, खुशी गुर्जर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top