बैराड़ पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिलें बरामद

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
बैराड़ थाना पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद की है जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रूपए बताई गई है। 

बैराड़ थाना प्रभारी मनोज राजपूत ने बताया कि 4 जून को फरियादी बिट्टू पुत्र सरवन सिंह उम्र 34 साल निवासी गायत्री कॉलोनी बैराड़ ने रिपोर्ट किया कि 3 जून को घर के सामने कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था। 25 जून को बैराड़ थाना प्रभारी मनोज राजपूत द्वारा मुखबिर की सूचना पर से नई अनाज मण्डी के पीछे बैराड़ से आरोपी आकाश पुत्र स्व. सिध्दम जाटव निवासी टपरा मोहल्ला बैराड़ को गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ पर आरोपी ने अपराध क्रमाक 219/24 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स काले लाल रंग की मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया एवं अन्य मोटरसाइकिल भी चोरी करना स्वीकार किया गया। बाद में आरोपी को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ को गई तो करीब 6 माह पहले ग्राम जौराई से एक मोटरसाइकिल चोरी करना एवं करीब 6 माह पहले एक मोटरसाइकिल ग्राम खटका से चोरी करना एव एक साल पहले थाना सिटी कोतवाली लाल माटी मनियर से एक मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में मनोज राजपूत व उनकी टीम उनि धर्मेन्द्र शिवहरे, सउनि तेंजसिह गौड, प्रआर शिरोमणि सिंह, प्रआर हरिओम जाटव, आर. दुर्गा विजय, वीरेन्द्र गुर्जर, संगम उपाध्याय, अमित, ज्ञानसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top