शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले एवं आमजन को परेशान करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकालकर असामाजिक तत्वों को चेताया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाईयां निरंतर जारी रहेगी।
कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने बताया कि आज सूचना मिली कि शहर के विभिन्न स्थानों ग्वालियर बायपास पुराना टोल टैक्स, मटका पार्क के पास, जॉन डीयर ट्रेक्टर एजेन्सी के रोड के पार फतेहपुर, जिला चिकित्सालय के सामने, गांधी पार्क के पास कुछ व्यक्ति उत्पात कर रहे है जिस पर तत्काल ही पुलिस टीमों द्वारा दविश दी गई जहां से आरोपीगण संजीव पुत्र रमेश खटीक उम्र 35 साल निवासी संजय कालोनी थाना फिजीकल, इस्तियाक उर्फ कल्लू खां पुत्र स्व. यूनिस खां उम्र 37 साल निवासी संजय कालोनी, राहुल पुत्र राजकुमार प्रजापति उम्र 24 साल निवासी दौलत सिंह के होटल के पीछे झींगुरा, चन्द्रभान पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 38 साल निवासी विनेगा थाना इन्दार, अजय उर्फ बिट्टू पुत्र रामकिशन केवट उम्र 20 साल निवासी छब्बर स्कूल के पीछे, जीतू पुत्र रतनलाल कुशवाह उम्र 20 साल निवासी श्रीराम कालोनी के उत्पात करते मिले जिससे लोगों में भय का वातावरण उत्पन्न हुआ जो उक्त सभी व्यक्तियों को तत्काल ही कमश: इस्त.क. 106/24, 107/24, 108/24, 109/24, 110/24, 111/24 धारा 170,126/135 (3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणों एसडीएम न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया। सभी आरोपीगणों व्दारा थाना पर भविष्य में लड़ाई झगड़ा न करने की बात स्वीकार की एवं भविष्य में अच्छी तरह रहना बताया। थाना कोतवाली पुलिस व्दारा सार्वजनिक क्षेत्रों व आमजनों के घूमने वाले स्थल पार्को व मुख्य चौराहो पर लगातार पुलिस बल तैनात किया जाकर असामाजिक तत्वों के विरुध्द कार्यवाही की जा रही है जो निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली रोहित दुबे, प्रआर गजेन्द्र परिहार, प्रआर नरेश यादव, प्रआर रघुवीर पाल, प्रआर जानकीलाल, प्रआर प्रमोद वर्मा, प्रआर जयकिशन, प्रआर श्याम शर्मा, प्रआर मनीष पचौरी, प्रआर योगेश राठौड़, आरक्षक बृजेश जादौन, रविन्द यादव, विजय निगम की विशेष भूमिका रही।


