कोतवाली पुलिस की सक्रियता से नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
कोतवाली थाना पुलिस की सक्रियता से नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महज 2 घण्टे के भीतर ही गिरफ्तार किया  है। ज्ञात हो कि 13 सितंबर को नाबालिग ने कोतवाली पुलिस को बताया कि शिवम कुचवंदिया जो पड़ोस में रहता है। उसने घर से थोड़ी दूर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया और भाग गया जो फरियादिया की रिपोर्ट पर धारा 137 (2), 65 (1) बीएनएस 5 एम/6 पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि आरोपी को मनियर में घर के पास से ही महज 2 घण्टे में गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे, उनि दीपक पालिया, उनि. पूजा घुरैया, प्रआर नरेश यादव, प्रआर रघुवीर सिंह, आर. राहुल कुमार, महेन्द्र सिंह तोमर, अजीत राजावत, देवेन्द्र रावत, रश्मि भार्गव की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top