शिवपुरी। ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर शुक्रवार को शिवपुरी भ्रमण पर आए और इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर जिले में सबसे ज्यादा स्मैक पकडऩे वाले कोतवाली टीआई रोहित दुबे को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, एसपी अमन सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, कोलारस विधायक महेन्द्र यादव सहित अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने शिवपुरी में आपदा राहत की तैयारियों की समीक्षा की और लगातार हुई वर्षा में जिले के विभिन्न इलाकों में हुई क्षति की जानकारी ली और निर्देश दिए हैं कि सर्वे जल्द कराएं और आपदा प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रभारी मंत्री तोमर ने किया जिले में सबसे ज्यादा स्मैक पकडऩे वाले कोतवाली टीआई रोहित दुबे को सम्मानित
7:38 pm
0
शिवपुरी। ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर शुक्रवार को शिवपुरी भ्रमण पर आए और इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर जिले में सबसे ज्यादा स्मैक पकडऩे वाले कोतवाली टीआई रोहित दुबे को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, एसपी अमन सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, कोलारस विधायक महेन्द्र यादव सहित अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने शिवपुरी में आपदा राहत की तैयारियों की समीक्षा की और लगातार हुई वर्षा में जिले के विभिन्न इलाकों में हुई क्षति की जानकारी ली और निर्देश दिए हैं कि सर्वे जल्द कराएं और आपदा प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अन्य ऐप में शेयर करें