शिवपुरी। कै. श्रीमंत राजमाता माधवीराजे सिंधिया की जयंती भाजपाईयों द्वारा सेवा कार्य कर मनाई गई। इस अवसर पर भाजपाइयों ने मंगलम निराश्रित भवन पर राजमाता साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन् किया गया। इसके बाद निराश्रितजनों को भोजन प्रसादी कराई गई। निराश्रित भवन में कार्यक्रम का आयोजन कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ. रश्मि गुप्ता द्वारा किया गया। वहीं सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वार्ड क्रमांक 16 लुधावली मदकपुरा बस्ती में फल बिस्किट वितरण कर कै. राजमाता माधवीराजे सिंधिया की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, पूर्व अध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शर्मा, डॉ. रश्मि गुप्ता अध्यक्ष जनभागीदारी कन्या महाविद्यालय शिवपुरी, हरवीर रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति गायत्री शर्मा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नगरमंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, कपिल भार्गव, पूर्व नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, जंडेल सिंह गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे, ऊषा भार्गव, शैलजा लवंगीकर, लक्ष्मी जाटव, सुषमा ओझा, कल्पना सोनी, गिर्राज शर्मा, शिवम् दुबे, सोनू राजावत, मोनू आर्य, अन्नू तोमर, दीपक शर्मा, तरुण अग्रवाल, संतोष शर्मा, राधे गुप्ता, अभिषेक समाधियां, प्रिंस तोमर, विजयदीप शुक्ला, माणिक जैन जी, अमित लवंगीकर, सीमा शाक्यजी, राजकुमारी परिहार, श्रीमती गायत्री राठौर, रवि अग्रवाल, राधे गुप्ता, श्रीमती अंजुम बेगम एवं समस्त भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।