देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

MP DARPAN
0

राजस्थान से शिवपुरी अफीम बेचने आए थे दोनों आरोपी 


शिवपुरी।
देहात थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिपरसमां मंडी के पास एक किलो अफीम के साथ दो राजस्थान के नशा तस्कारों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान से शिवपुरी में अफीम बेचने आए हुए थे।  

देहात थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना पर पिपरसमां अनाज मंडी के पीछे बाउण्ड्रीवाल के किनारे कच्चे रास्ते से आरोपी कालूराम पुत्र कानाराम रईका उम्र 45 साल निवासी राइकों का बास बस्सी पाली राजस्थान, कोजाराम पुत्र स्वर्गीय गूदडराम उर्फ गिरधारी रईका उम्र 62 साल निवासी राइकों का बास बस्सी पाली राजस्थान के कब्जे से 1 किलो अफीम कीमत 2 लाख रूपए की जप्त कर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में टीआई रत्नेश सिंह यादव, उनि प्रियंका शुक्ला, उनि जेबी सिंह बैस, प्रआर विनय सिंह, प्रआर सुनील भार्गव, प्रआर प्रदीप शर्मा, प्रआर हृदेश पाराशर, प्रआर देवेन्द्र सेन, आर. दिनेश सिंह, बदन सिंह धाकड़, ऋषभ करारे, रणवीर शर्मा, राघवेन्द्र की मुख्य भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top