शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने अवैध गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक खेत में गन्ना एवं गेहूं की फसलों के बीच खड़ी अवैध गांजे की फसल को पकड़ा है। वहां से 83 किलो 216 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की कीमत 8 लाख 30 हजार रूपए बताई गई है।
करैरा टीआई विनोद छावई ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खलक सिंह लोधी पुत्र हरनाम सिंह लोधी निवासी ग्राम टीला थाना करैरा सालई नदी के किनारे वाले खेत में गन्ना एव गेहूँ की फसल के साथ में अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे पेड़ लगाए हुए है। इस सूचना पर नदी के किनारे वाले खेत पर पुलिस पहुंची, व्यक्ति खेत पर मिला जिसका नाम खलक सिंह लोधी पुत्र हरनाम सिहं लोधी उम्र 50 साल निवासी ग्राम टीला बताया गया। संदेही खलक सिहं के समक्ष खेत की तलाशी ली गई तो खेत में जगह-जगह हरे गांजे के छोटे बडे पत्तीदार पेड़ गांजे के काफी मात्रा में खडे पाए गए। आरोपी से पेड़ उगाने व विक्रय करने के संबंध मे वैध लायसेंस चाहा। तो उसने कोई लायसेंस न होना बताया गांजा को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 83 किलो 216 ग्राम गांजा कीमती 8 लाख 30 हजार रूपए जब्त किया है। आरोपी खलक सिंह लोधी पुत्र हरनाम सिंह लोधी उम्र 50 साल निवासी ग्राम टीला थाना करैरा जिला शिवपुरी के विरूद्ध अप.क्र.109/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्रवाई में करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई, उनि रामानंद पचौरी, सउनि चरन सिंह, सउनि सुबोध टोप्पो, मोहन सिंह, रवि मांझी, विकास, संदीप चौहान, हरेन्द्र गुर्जर, राधेश्याम सिहं जादौन, सुरेन्द्र रावत, मत्स्येन्द्र गुर्जर, मलखान, रामअवतार गुर्जर शामिल है।