भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मप्र युवा प्रकोष्ठ की नवीन इकाई घोषित

MP DARPAN
0

दीपक शर्मा बने पत्रकार महासंघ युवा प्रकोष्ठ म.प्र. के कार्यकारी अध्यक्ष


ग्वालियर।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अपने रजत जयंती वर्ष 2025 को एक उत्सव के रूप में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से मना रहा है। वही ब्लॉक, तहसील, जिला, संभाग व प्रांतीय इकाइयों का पुनर्गठन करते हुए सक्रिय ऊर्जावान पत्रकार साथियों को नवीन दायित्व व जिम्मेदारियाँ सौंप रहा है। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय के निर्देशन एवं मध्यप्रदेश इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा व प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय तिवारी की सहमति से मध्यप्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा सूर्या ने प्रदेश इकाई का गठन करते हुए वर्ष 2025 के लिए नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें दैनिक समाचार प्रतीक्षा के मुख्य संपादक, मध्यप्रदेश शासन के राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार डॉ. दीपक शर्मा सरकार (ग्वालियर) को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय मीडिया सम्राट के सह संपादक दीपक मिश्रा बोस (उमरिया) को प्रदेश उपाध्यक्ष, डीएनएन न्यूज से विष्णुकान्त शर्मा (रीवा) को प्रदेश मीडिया प्रभारी, हरित प्रवाह समाचार पत्र के संपादक अमर मिश्रा (रीवा) को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। साथ ही समस्त नवीन पदाधिकारियों से अपेक्षा की है की वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्मठता एवं इमानदारी से करेंगे। वहीं समस्त इकाइयों के अध्यक्षों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है की 23 फरवरी को प्रयागराज के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक सभी साथी अपना अपना नाम प्रदेश इकाई के पास भेज दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top