शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 30 पेटी देशी शराब और एक बिना नंबर की कार जब्त की है।
देहात थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करने पुलिस टीम शारदा सॉल्वेंट के पास करवाया-बांसखेड़ी मार्ग पर पहुंची। वहां उन्हें एक सिल्वर रंग की बिना नंबर वाली ऑल्टो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर बांसखेड़ी के पास उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अभिनंदन लोधी बताया। वह राजपुर गांव का रहने वाला है। कार की तलाशी में बीच वाली सीट से 20 पेटी और डिक्की से 10 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त की गई 270 लीटर शराब की कीमत 1.20 लाख रुपए है। कार की कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रत्नेश सिह यादव थाना प्रभारी देहात, प्रआर. दीपचन्द्र, प्रआर. आदेश धाकड, प्रआर. सुनील भार्गव, प्रआर. सुरेन्द्र दुबे, प्र.आर. हृदेश पाराशर, प्र.आर. मोहन सिंह, आर. बदन सिह, दिनेश सिह, राघवेन्द्र रावत, सचेन्द्र शर्मा, प्रताप रावत, रनवीर शर्मा, मनोज गौड़, मनोज कुमार, म.आर. शिल्पी गुप्ता की मुख्य भूमिका रही है।


