कोलारस टीआई रवि चौहान के अनुसार आज भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर से पड़ोरा भेडफ़ार्म महुआ के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति महेश पुत्र पन्नालाल गुर्जर उम्र 35 साल निवासी ग्राम इमलावदा धर्मपुरा थाना कोलारस जिला शिवपुरी खड़ा था जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी की कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुर्से मिला उक्त कट्टे के बेरल में एक जिन्दा कारतूस लगा था। उक्त कट्टे का महेश गुर्जर के पास कोई लायसेंस न होने से मौके पर समक्ष पंचान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड के जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी महेश गुर्जर थाना कोलारस एवं थाना फिजीकल, थाना कोतवाली शिवपुरी के चोरी, लूट, डकैती, मारपीट जैसे कई अपराधों में पूर्व से अपराधी रहा है। उक्त आरोपी थाना कोलारस एवं थाना फिजीकल शिवपुरी के गिरफ्तारी वारंट में काफी समय से फरार चल रहा था। उक्त आरोपी को आज जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में निरी. रवि चौहान, उनि0 सौरभ तोमर, प्र.आर. दिलीप सिंह राजावत, प्र.आर. सुभाष यादव, प्र.आर. नरेश दुबे, प्र.आर. विपिन भदौरिया, आर. नाहरसिंह, आर. देशराज राठौर, आर. राहुल रावत, आर.चा. बलराम मोगिया की विशेष भूमिका रही है।
कोलारस पुलिस ने कट्टे के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
8:10 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


