शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर एक आरेापी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 5 मार्च को फरियादी ने अपनी नाबालिग लड़की उम्र 17 वर्ष 7 माह के घर से बिना बताये चले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई के अनुसार फरियादी की रिपोर्ट के बाद अविलम्ब कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को दस्तयाव कर बालिका के कथन लिये गये जिसमें आधार पर प्रकरण मे धारा 64,87 बीएनएस, द पोस्को एक्ट इजाफा की गई एवं आरोपी सतेन्द्र लोधी पुत्र देवी सिंह लोधी उम्र 19 साल निवासी मथुरापुरा मजरा भडरा जिला झांसी (उप्र) को आज गिरफ्तार कर मा. न्यायालय करैरा मे पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी. विनोद छावई, उनि रामानंद पचौरी उनि अंजली सिंह, प्रआर प्रभावाती लोधी, आर. विकास, नरेन्द्र, मआर नीलम परिहार, मआर काजल, मआर देवकी की अहम भूमिका रही।


