23 मई को शादी होना हुई थी तय लेकिन इससे पूर्व ही वर पक्ष ने कर डाली दहेज की लम्बी चौड़ी मांग

MP DARPAN
0

दहेज की मांग पूरी न करने पर तोड़ दी शादी, गुना जिले के आरोन का है लालची वर परिवार, लड़का उसका भाई और पिता तीनों है पशु चिकित्सक


बदरवास।
शिवपुरी जिले के बदरवास के एक परिवार ने बड़ी खुशी से अपनी लाड़ली पुत्री का विवाह गुना जिले के आरोन कस्बे के एक शिक्षित परिवार में किया था। होने बाला वर गुना जिले में पशु चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं और उसका पिता तथा छोटा भाई भी पशु चिकित्सक हैं। वधु पक्ष ने यह सोच कर संबंध तय किया था कि वर पक्ष शिक्षित है और उनकी पुत्री वहां सुखी रहेगी। संबंध तय करते समय दहेज की कोई बात नहीं थी और यह आश्वासन दिया गया था कि आप की जो इच्छा हो वह अपनी पुत्री को दे दें। लेकिन हमारी कोई दहेज की मांग नहीं है। लेकिन शादी की तिथि नजदीक आते ही वर पक्ष की असलीयत उजागर हो गई। लड़के पिता ने वधु पक्ष के पिता पर दवाब डाला कि दहेज में उन्हें चार लाख रूपए नगद चाहिए। फर्नीचर उनकी पसंद का खरीदा जाए और 55 इंच की टीव्ही, एसी सहित अन्य सभी सामान स्टेंडर्ड का हमें चाहिए। वधु पक्ष ने आर्थिक कारणों से दहेज की मांग पूरी करने से इन्कार कर दिया तो वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। लेकिन संबंध तय होने के बाद से वधु पक्ष अभी तक एक लाख रूपए से अधिक की राशि विवाह की तैयारियों पर खर्च कर चुका है और संबंध तोडऩे के बाद भी वर पक्ष उक्त राशि वधु पक्ष को देने को तैयार नहीं है। इससे व्यथित होकर वधु पक्ष ने बदरवास थाने में पुलिस को आवेदन देकर वर दीपक जाटव, पिता गणेशराम जाटव और भाई प्रशांत जाटव के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए वधु पक्ष द्वारा खर्च की गई एक लाख रूपए की राशि दिलाने की मांग की है।
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार पशु चिकित्सक दीपक जाटव पुत्र गणेशराम जाटव (पशु चिकित्सक) निवासी नारायणपुरा कॉलोनी आरोन, जिला गुना की शादी बदरवास में तय हुई थी और वर पक्ष द्वारा सगाई की रस्म के बाद शादी की तिथि 23 मई भी तय हो चुकी थी। वर पक्ष द्वारा किसी भी प्रकार का दहेज लेनदेन की बात नहीं हुई थी। वधु पक्ष ने कहा था कि हमसे जो भी बन पड़ेगा हम देंगें। शादी की तारीख पास होने से वधु पक्ष के पिता ने बस वाले को 10 हजार एवं 3-3 हजार तीन फोरव्हीलर गाड़ी वाले को, 5 हजार रूपए कैमरा वाले को, 20 हजार रूपए स्टेज वाले को ब्याना दे दिया गया है। साथ ही घर पर शादी की सभी तैयारियां चल रही हंै। वधु पक्ष ने लड़के के पिता गणेशराम जाटव पशु चिकित्सक को 10 हजार रूपए गार्डन वाले को एवं 10 हजार हलवाई को देने तथा 11 हजार 500 रूपए दीपक  के साथ संबंध को पक्का करने पर नगद दिए है। रविवार 23 मार्च 25 को हमें गणेशराम जाटव द्वारा फोन कर घर आरोन बुलवाया गया जिस पर वधु पक्ष के लोग आरोन पहुंचे। घर पहुंचे तो गणेशराम जाटव एवं दोनों पुत्र दीपक जाटव, प्रशांत जाटव घर दिखाकर बोलने लगे की इसमें फर्नीचर, 55 इंच की टीव्ही, एसी, 4 लाख नगद और सभी दहेज का एवं समान हमारे हिसाब से देना होगा तभी हम संबंध करेंगे। वधु पक्ष का कहना है कि हमने शादी की पूरी तैयारियां कर ली है और हम इतना दहेज देने में सक्षम नहीं है तो शादी तोड़ देने की बात कहने लगे और गणेशराम जाटव के पुत्र प्रशांत जाटव ने धमकाते हुए हाथापाई पर आ गए। दहेज लोभी पशु चिकित्सक गणेशराम जाटव, उसके पुत्र दीपक जाटव पशु चिकित्सक एवं दूसरा पुत्र प्रशांत जाटव पशु चिकित्सक शिक्षित होने के बाद भी लालची लोग हैं और ऐसे सरकारी नौकर होने के बाद भी दहेज की मांग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top