कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीन डॉ. डी परमहंस
शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिवपुरी में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का अधिष्ठाता डॉक्टर डी परमहंस ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्वरित गति से पूर्व गुणवत्ता के साथ कार्य को करायें। निरीक्षण के दौरान बहुत निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री (ईट, रेत सीमेंट) की गुणवत्ता देखी और बेहतर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रबंधक डॉक्टर विकास त्यागी, सहायक पीआरओ राहुल अष्ठाना , एजाइल मैनेजर धीरज नीखिल, सहित चिकित्सक व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
डीन डॉक्टर डी परमहंस का कहना था कि हमारे लोकप्रिय सासंद, केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी को नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिली है नर्सिंग कॉलेज की शुरुआत हो जाने से 100 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे और यहां सर्व सुविधायुक्त विशेषज्ञ ट्रेंड लेब, उपकरण, डॉक्टर और संसाधन होने से यहां अत्याधुनिक प्रशिक्षित नर्स निकल सकेंगी जो देश के किसी भी हिस्से में किसी भी बड़े संस्थान में मेडिकल सेवाएं देने के लिए दक्ष होंगी। 3 साल के इस कोर्स की शुरुआत निर्माणाधीन बिल्डिंग का कार्य पूरा होते ही शुरू हो जाएगा और शिवपुरी में अब डॉक्टर के साथ नर्से भी दक्षता हासिल कर सकेंगी।



