करैरा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
करैरा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन आरोपियों को टीला गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें उन्हें उपजेल भेज दिया।

करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि 2 मार्च को फरियादी गंगाराम पुत्र पातीराम पाल उम्र 18 साल निवासी ग्राम टीला ने अपने पिता पातीराम पाल की लाश के उपस्थित घटना स्थल पर मौखिक सूचना दी कि 1 मार्च को खेत पर पानी देने की कहकर घर से गये थे रात को पिता घर पर लौटकर नहीं आये फिर हमने आसपास कुआं खेत देखा नवल के खेत पर शीशम के पेड़ के नीचे मृत अवस्था मे पड़े मिले जिस पर थाना करैरा पर मर्ग क्रमांक 18/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जाँच मे लिया गया जाँच के दौरान सभी परिजन लोगों के कथन लेख किए गए जिस पर से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 176/25 धारा 108, 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है और आज मुखबिर की सूचना परआरोपी नवल पुत्र अतर सिंह पाल उम्र 40 साल, रामसेवक पुत्र अतर सिंह पाल उम्र 28 साल, अरुण पुत्र नवल सिंह पाल उम्र 23 साल निवासीगण ग्राम टीला को ग्राम टीला थाना करैरा से गिरफ्तार कर आरोपीगणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे उपजेल भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई, सउनि चरन सिंह, प्रआर अभयराज सिंह, आर. राधेश्याम, हरेन्द्र, सुरेन्द्र, मत्स्येन्द्र की अहम भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top