शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने 5 घंटे के भीतर ही दुष्कर्म के आरोपी को ग्राम नारई से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई के अनुसार 6 मार्च को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी पत्नी बिना बताये कहीं चली गई है जिस पर से थाना करैरा पर गुमशुदगी दर्ज जाँच शुरू की जिस पर महिला को दस्तयाब कर कथन लेख किये गये। जिसमें गुमशुद महिला ने बताया कि शैलेन्द्र उर्फ शिवकुमार लोधी मुझे जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया था जिसने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार ) किया था। इसके बाद फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर धारा 64,351(3), 87 बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया और आज आरोपी शिवकुमार उर्फ शैलेन्द्र लोधी पुत्र घनश्याम लोधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नारई थाना अमोला हाल टीला रोड करैरा को मुखविर की सूचना पर ग्राम नारई थाना अमोला से विधिवत गिरफ्तार कर अपराध मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे उपजेल भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरी0 विनोद छावई, उनि अँजली सिह, आर. राधेश्याम, हरेन्द्र, सुरेन्द्र, मत्स्येन्द्र, मआर नीलम परिहार की विशेष भूमिका रही।


