पोहरी पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
पोहरी थाना पुलिस ने एक आबकारी एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान के नेतृत्व में लंबे समय से फरार आरोपी उदल पुत्र लड्डू बंजारा उम्र 28 साल निवासी ग्राम बडा पुल के सामने शिव कार्लोनी पोहरी को आज दिनांक 21.03.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना पोहरी पर दिनांक 29.01.2025 को मुखबिर की सूचना पर बछौरा मोड शिवपुरी रोड से एक व्यक्ति के कब्जे से 2 कट्टियां जिसमें 1 नीले रंग की कट्टी जिसमे 45 लीटर 2 सफेद रंग की कट्टी जिसमें 15 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जप्त की गयी थी उक्त आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसके विरुद्ध अपराध क्र 25/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। जिसे आज दिनांक 21.03.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि चेतन शर्मा, प्र.आर. राजीव छारी, आर. मुनेश धाकड, कुलदीप शर्मा, सियाराम मीणा, अरविन्द्र, चंद्रभान रावत, रामभरत मीणा, चा.आर. जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top