फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत फिट इंडिया साइकिलिंग रैली आयोजित

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
फिट इंडिया मूवमेंट के अर्न्तगत गतदिवस शिवपुरी शहर में फिट इंडिया साइकिलिंग रैली आयोजन किया गया। जिसमें 35 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षको द्वारा सहभागिता की गई।

खिलाडिय़ो और प्रशिक्षकों ने यह साइकिंलिग रैली श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर से प्रारंभ करके गुरुद्वारा से माधव चौक से होते हुए संग्रहालय से दो बती होते हुए जिला खेल परिसर में समापन की। साइकिल रैली में मुख्य अतिथि के रूप में म प्र वूमेन किकेट की कप्तान राहिला फिरदौस उपस्थित रही। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना, रोजमर्रा में साइकिल को बढ़ाना देना और वायु प्रदूषण को कम करना है। इसकी शुरूआत 17 दिसंबर 2024 को मनसुख मंडाविया युवा और खेल मंत्री भारत सरकार द्वारा की गई थी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top