बैराड़ पुलिस ने चोरी की कटर मशीन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
बैराड़ थाना पुलिस ने चोरी की गई कटर मशीन को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई मशीन की कीमत लगभग 3 लाख रुपए है।

थाना प्रभारी रविशंकर कौशल के अनुसार, ग्राम टोडा निवासी उदय सिंह ने 29 फरवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी कटर मशीन शाम के समय गैंत में रखी थी। अगली सुबह मशीन गायब मिली। इस पर थाना बैराड़ में धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर कर्बला से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान देवेंद्र गोस्वामी के रूप में हुई। वह मूल रूप से मायापुर थाना क्षेत्र के पायगा का रहने वाला है। वर्तमान में शिवपुरी की मुदगल कॉलोनी में रह रहा था। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर कौशल थाना प्रभारी बैराड, उपनिरी धर्मेन्द्र शिवहरे, उनि आर.एस. चोकोटिया, सउनि तेजसिंह गौड़, प्र.आर. जगेश सिकरवार, आर. राजकुमार माहौर, अवधेश शर्मा, मनोज धाकड़, राजेन्द्र प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top