पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती पर गांधी आश्रम में कांग्रेसजनों ने मनाया सद्भावना दिवस

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक और भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर मंगलवार को गांधी आश्रम, ए.बी. रोड शिवपुरी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राजीव गांधी जी को नमन करते हुए उनके आधुनिक भारत निर्माण, पंचायती राज व्यवस्था, युवाओं को मताधिकार और महिलाओं के आरक्षण जैसे ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर पं. श्रीप्रकाश शर्मा, चंद्रकांत शर्मा मामा, राजेश बिहारी पाठक, अनिल शर्मा उत्साही, एड. राजकुमार शाक्य और शशि शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने संचार क्रांति और सत्ता के विकेंद्रीकरण के जरिए देश को नई दिशा दी। उन्होंने आतंकवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष करते हुए भारत की पहचान को विश्व पटल पर मजबूत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा जोली, यशवंत झा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष साजिद विद्यार्थी, राजेंद्र सिंह राजू गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, एड. राजकुमार शाक्य, रूप किशोर वशिष्ठ, डॉ. सुरेश गुप्ता गुरु, राजकुमार बंसल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना सुनोरिया, लक्ष्मी रावत, एनएसयूआई अध्यक्ष शांतनु कुशवाहा, अजय राज शर्मा, विजय चौकसे, लक्षेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top